PM Svanidhi Yojana Online Apply 2026: पीएम स्वानीधि योजना लोन रजिस्ट्रेशन फॉर्म

PM Svanidhi Yojana 2026: यदि आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक छोटे व्यवसाई, रेहड़ी-पटरी या सड़क किनारे ठेला लगाने वाले दुकानदार हैं, तो केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आपको अपना काम बढ़ाने के लिए बिना किसी गारंटी के लोन दे रही है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार ₹15,000 से लेकर ₹50,000 तक के लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपना स्टेटस देख सकते हैं।

सूक्ष्म ऋण योजना, उत्तर प्रदेश
PM Svanidhi Yojana Online Apply 2026: पीएम स्वनिधि लोन रजिस्ट्रेशन
योजना का नाम पीएम स्वनिधि योजना (PM Street Vendor’s AtmaNirbhar Nidhi)
योजना का लाभ (Loan) बिना गारंटी ₹15,000 (पहली बार) और समय पर चुकाने पर ₹25,000 व ₹50,000 तक का लोन
ब्याज सब्सिडी (Subsidy) 7% प्रति वर्ष की दर से ब्याज में छूट (सब्सिडी)
ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents)
  • आधार कार्ड (Aadhar Card) – मोबाइल लिंक
  • वोटर आईडी कार्ड या पहचान पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • वेंडिंग सर्टिफिकेट (CoV) या स्थानीय निकाय का सिफारिश पत्र (LoR)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
पात्रता (Eligibility)
  • आवेदक उत्तर प्रदेश का रेहड़ी-पटरी या सड़क किनारे दुकान लगाने वाला होना चाहिए।
  • शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के छोटे वेंडर्स/फेरीवाले पात्र हैं।
  • आवेदक का नाम स्थानीय निकाय (ULB) के वेंडिंग सर्वे में होना चाहिए।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online) यहाँ क्लिक करें (Click Here)
ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) Click Here

PM Svanidhi Yojana: लोन की किश्तें (Loan Amount Structure)

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए तीन अलग-अलग चरणों में लोन की राशि दी जाती है, जो इस प्रकार है:

  • पहली किश्त: योजना के तहत शुरुआत में रेहड़ी-पटरी वालों को अपना काम शुरू करने के लिए ₹15,000 तक का लोन मिलता है।
  • दूसरी किश्त: यदि आवेदक पहला लोन समय पर और सफलतापूर्वक चुका देता है, तो उसे अगले चरण में ₹25,000 का लोन दिया जाता है।
  • तीसरी किश्त: दूसरा लोन भी सही समय पर भरने के बाद, व्यापार को और बड़ा करने के लिए सरकार सीधे ₹50,000 का लोन प्रदान करती है।

PM Svanidhi Yojana 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप उत्तर प्रदेश के एक स्ट्रीट वेंडर (ठेला या रेहड़ी लगाने वाले) हैं और इस योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले पीएम स्वनिधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर अपनी आवश्यकता के अनुसार लोन विकल्प पर क्लिक करें (जैसे: पहली बार आवेदन के लिए Apply For 15k बटन पर क्लिक करें)।
  3. अब अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करके Request OTP पर क्लिक करें।
  4. आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को भरकर सबमिट करें और पोर्टल में लॉगिन करें।
  5. इसके बाद अपनी विक्रेता श्रेणी (Vendor Category) चुनें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत और बैंक खाते की जानकारी सही-सही भरें।
  6. अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक और वेंडिंग सर्टिफिकेट को साफ तरीके से अपलोड करें।
  7. अंत में, पूरे फॉर्म को एक बार ध्यान से जांच लें और Submit बटन पर क्लिक कर दें।

महत्वपूर्ण सलाह: आवेदन फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक रसीद/एप्लीकेशन नंबर मिलेगा। बैंक द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद लोन की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। आप चाहें तो अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर भी यह फॉर्म भरवा सकते हैं।


Leave a Comment