PM Kisan 24th Installment 2026: 24वीं किस्त जारी, घर बैठे चेक करें अपना स्टेटस

PM किसान 24वीं किस्त का स्टेटस चेक करता किसान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी हो गई है। गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री मोदी ने 9.34 करोड़ से ज़्यादा किसान परिवारों के खातों में करीब ₹18,690 करोड़ भेजे। अगर आपने अब तक अपना स्टेटस नहीं देखा, तो नीचे दी गई टेबल में पूरा तरीका बताया गया है। साथ ही यह भी कि पैसा न आने पर क्या करना है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, भारत सरकार
PM Kisan 24th Installment 2026: 24वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
योजना का नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN)
24वीं किस्त की स्थिति जारी हो चुकी है, 30 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के बनासकांठा (भिलड़ी) से किस्त जारी की
योजना का लाभ (Amount) ₹2,000 प्रति किस्त, यानी सालाना ₹6,000 (तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में)
कितने किसानों को मिला 9.34 करोड़ से ज़्यादा किसान परिवारों को, कुल लगभग ₹18,690 करोड़ DBT के ज़रिए भेजे गए
पिछली किस्त 23वीं किस्त, 20 जून 2026 को जारी हुई थी
ज़रूरी चीज़ें (किस्त के लिए)
  • e-KYC पूरी होनी चाहिए (OTP से या CSC पर बायोमेट्रिक से)
  • लैंड सीडिंग का स्टेटस “Yes” होना चाहिए
  • बैंक खाता आधार से लिंक और DBT सक्षम होना चाहिए
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
पात्रता (Eligibility)
  • खेती की ज़मीन वाले पात्र किसान परिवार, जिनका नाम पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज हो।
  • आम तौर पर आयकर दाता, सरकारी पेंशनर (₹10,000 या अधिक मासिक पेंशन), संवैधानिक पदधारक और संस्थागत भूमिधारक इस योजना के पात्र नहीं होते।
  • राज्य सरकार द्वारा सत्यापन के बाद ही लाभार्थी की सूची में नाम जुड़ता है।
स्टेटस ऐसे चेक करें
  1. pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें
  2. “Know Your Status” पर क्लिक करें
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें
  4. “Get Data” दबाकर 24वीं किस्त का स्टेटस देखें

रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो पोर्टल पर “Know your Registration No.” से निकाल सकते हैं।

पैसा न आने के आम कारण
  • e-KYC अधूरी होना
  • लैंड सीडिंग “No” दिखना
  • बैंक खाता आधार से लिंक न होना या DBT बंद होना
  • नाम, खाता नंबर या IFSC कोड में गलती
  • बैंक खाता बंद या निष्क्रिय होना
हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606
सावधान रहें “किस्त अटकी है” बताकर आए किसी लिंक या APK फाइल पर क्लिक न करें। अपना OTP, UPI पिन या बैंक पासवर्ड किसी को न बताएँ।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
अपना स्टेटस चेक करें (Know Your Status) यहाँ क्लिक करें (Click Here)
ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) Click Here

प्र. PM किसान की 24वीं किस्त कब आई?
उ. 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी हुई।

प्र. 24वीं किस्त में कितने रुपये मिलते हैं?
उ. हर पात्र किसान परिवार को ₹2,000 मिलते हैं। साल भर में तीन किस्तों में कुल ₹6,000 मिलते हैं।

प्र. पैसा नहीं आया तो क्या करें?
उ. सबसे पहले pmkisan.gov.in पर “Know Your Status” से स्टेटस देखें। e-KYC, लैंड सीडिंग और आधार-बैंक लिंकिंग जाँचें। फिर भी हल न हो तो हेल्पलाइन 155261 या 011-24300606 पर संपर्क करें।

प्र. स्टेटस चेक करने के लिए क्या चाहिए?
उ. आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड। नंबर याद न हो तो पोर्टल पर “Know your Registration No.” से निकाल सकते हैं।

PM Svanidhi Yojana Online Apply 2026: पीएम स्वानीधि योजना लोन रजिस्ट्रेशन फॉर्म

PM Svanidhi Yojana Online Apply 2026

PM Svanidhi Yojana 2026: यदि आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक छोटे व्यवसाई, रेहड़ी-पटरी या सड़क किनारे ठेला लगाने वाले दुकानदार हैं, तो केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आपको अपना काम बढ़ाने के लिए बिना किसी गारंटी के लोन दे रही है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार ₹15,000 से लेकर ₹50,000 तक के लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपना स्टेटस देख सकते हैं।

सूक्ष्म ऋण योजना, उत्तर प्रदेश
PM Svanidhi Yojana Online Apply 2026: पीएम स्वनिधि लोन रजिस्ट्रेशन
योजना का नाम पीएम स्वनिधि योजना (PM Street Vendor’s AtmaNirbhar Nidhi)
योजना का लाभ (Loan) बिना गारंटी ₹15,000 (पहली बार) और समय पर चुकाने पर ₹25,000 व ₹50,000 तक का लोन
ब्याज सब्सिडी (Subsidy) 7% प्रति वर्ष की दर से ब्याज में छूट (सब्सिडी)
ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents)
  • आधार कार्ड (Aadhar Card) – मोबाइल लिंक
  • वोटर आईडी कार्ड या पहचान पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • वेंडिंग सर्टिफिकेट (CoV) या स्थानीय निकाय का सिफारिश पत्र (LoR)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
पात्रता (Eligibility)
  • आवेदक उत्तर प्रदेश का रेहड़ी-पटरी या सड़क किनारे दुकान लगाने वाला होना चाहिए।
  • शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के छोटे वेंडर्स/फेरीवाले पात्र हैं।
  • आवेदक का नाम स्थानीय निकाय (ULB) के वेंडिंग सर्वे में होना चाहिए।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online) यहाँ क्लिक करें (Click Here)
ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) Click Here

PM Svanidhi Yojana: लोन की किश्तें (Loan Amount Structure)

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए तीन अलग-अलग चरणों में लोन की राशि दी जाती है, जो इस प्रकार है:

  • पहली किश्त: योजना के तहत शुरुआत में रेहड़ी-पटरी वालों को अपना काम शुरू करने के लिए ₹15,000 तक का लोन मिलता है।
  • दूसरी किश्त: यदि आवेदक पहला लोन समय पर और सफलतापूर्वक चुका देता है, तो उसे अगले चरण में ₹25,000 का लोन दिया जाता है।
  • तीसरी किश्त: दूसरा लोन भी सही समय पर भरने के बाद, व्यापार को और बड़ा करने के लिए सरकार सीधे ₹50,000 का लोन प्रदान करती है।

PM Svanidhi Yojana 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप उत्तर प्रदेश के एक स्ट्रीट वेंडर (ठेला या रेहड़ी लगाने वाले) हैं और इस योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले पीएम स्वनिधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर अपनी आवश्यकता के अनुसार लोन विकल्प पर क्लिक करें (जैसे: पहली बार आवेदन के लिए Apply For 15k बटन पर क्लिक करें)।
  3. अब अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करके Request OTP पर क्लिक करें।
  4. आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को भरकर सबमिट करें और पोर्टल में लॉगिन करें।
  5. इसके बाद अपनी विक्रेता श्रेणी (Vendor Category) चुनें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत और बैंक खाते की जानकारी सही-सही भरें।
  6. अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक और वेंडिंग सर्टिफिकेट को साफ तरीके से अपलोड करें।
  7. अंत में, पूरे फॉर्म को एक बार ध्यान से जांच लें और Submit बटन पर क्लिक कर दें।

महत्वपूर्ण सलाह: आवेदन फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक रसीद/एप्लीकेशन नंबर मिलेगा। बैंक द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद लोन की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। आप चाहें तो अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर भी यह फॉर्म भरवा सकते हैं।


UP पारिवारिक लाभ योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन स्थिति व लिस्ट

UP Parivarik Labh Yojana 2026: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए UP पारिवारिक लाभ योजना 2026 की शुरुआत की गई है। अगर आप भी इस योजना के तहत वित्तीय लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और स्थिति (Status) जांचने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।

समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
UP राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना ऑनलाइन फॉर्म 2026
योजना का नाम राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (Rastriya Parivarik Labh Yojna)
विभाग (Department) समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Dept), उत्तर प्रदेश
सहायता राशि (Benefits) ₹30,000/- एकमुश्त (सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से)
ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents)
  • मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate)
  • आवेदक का आधार कार्ड और पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • मृतक का आयु प्रमाण पत्र (जैसे आधार या मार्कशीट)
  • बैंक पासबुक की कॉपी और आवेदक की फोटो
पात्रता (Eligibility)
  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य की मृत्यु (18 से 59 वर्ष की आयु के बीच) हुई हो।
  • शहरी क्षेत्र के लिए वार्षिक आय ₹56,460 और ग्रामीण क्षेत्र के लिए ₹46,080 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
ऑनलाइन आवेदन / स्थिति जांचें यहाँ क्लिक करें (Click Here)
ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) nfsa.up.gov.in Portal

UP Parivarik Labh Yojana 2026 के महत्वपूर्ण नियम और शर्तें

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना का लाभ सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए कुछ सख्त नियम बनाए हैं, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है:

  • आवेदन की समय सीमा: परिवार के मुखिया की मृत्यु होने के 1 वर्ष के भीतर ही इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। यदि मुखिया की मृत्यु को एक साल से अधिक का समय हो जाता है, तो आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • महिला आवेदकों को प्राथमिकता: यदि मृत मुखिया की पत्नी जीवित हैं, तो आवेदन उन्हीं के नाम पर किया जाना चाहिए ताकि राशि सीधे उनके खाते में सुरक्षित आ सके।
  • सरकारी नौकरी वाले परिवार अपात्र: यदि परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा (Government Job) में कार्यरत है या उसे कोई अन्य सरकारी पेंशन मिल रही है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता।

आवेदन रिजेक्ट (Reject) होने के मुख्य कारण

कई बार लोग फॉर्म तो भर देते हैं लेकिन उनका आवेदन निरस्त हो जाता है। इन गलतियों से बचें:

  1. गलत बैंक विवरण: यदि आपके बैंक खाते का नंबर या IFSC कोड गलत है, तो ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है। ध्यान रखें कि खाता चालू स्थिति में होना चाहिए और उसमें DBT (Direct Benefit Transfer) एक्टिव होना चाहिए।
  2. आय प्रमाण पत्र पुराना होना: तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र 3 वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
  3. दस्तावेजों का स्पष्ट न होना: अपलोड किए गए दस्तावेज जैसे मृत्यु प्रमाण पत्र या आधार कार्ड अगर धुंधले (Blur) हैं, तो समाज कल्याण विभाग अधिकारी उसे रिजेक्ट कर देते हैं।

UP Parivarik Labh Yojana Status: ऑनलाइन जांचने की प्रक्रिया

जब आप अपना फॉर्म जमा कर देते हैं, तो उसकी जांच तीन स्तरों (जैसे ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर) पर होती है। आप घर बैठे अपने मोबाइल से इसकी स्थिति देख सकते हैं:

  1. समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘आवेदन पत्र की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
  2. अपने जिले और तहसील का चयन करें।
  3. अपनी पंजीकरण संख्या (Registration Number) या बैंक खाता संख्या दर्ज करके सबमिट करें।
  4. इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका पैसा समाज कल्याण अधिकारी द्वारा कब तक रिलीज किया जाएगा।

हेल्पलाइन नंबर और संपर्क सूत्र

यदि आपको आवेदन करने में कोई तकनीकी समस्या आ रही है या आपका पैसा लंबे समय से रुका हुआ है, तो आप विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-419-5959 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी विकास भवन या समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जाकर भी सीधे संपर्क कर सकते हैं।


UP मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन व पात्रता

राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
UP मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना आवेदन फॉर्म 2026
योजना का नाम मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना
विभाग (Department) राजस्व विभाग (Revenue Department), उत्तर प्रदेश
अधिकतम सहायता राशि ₹5,000/- लाख तक की वित्तीय सहायता (मृत्यु या पूर्ण विकलांगता पर)
ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents)
  • किसान और आवेदक का आधार कार्ड
  • खतौनी / जमीन के कागजात
  • आयु प्रमाण पत्र (18 से 70 वर्ष के बीच)
  • दुर्घटना से संबंधित एफआईआर (FIR) की कॉपी
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट या मेडिकल सर्टिफिकेट
  • बैंक खाता पासबुक और मोबाइल नंबर
पात्रता (Eligibility)
  • पीड़ित उत्तर प्रदेश का मूल निवासी और खाताधारक/सह-खाताधारक किसान होना चाहिए।
  • भूमिहीन किसान, पट्टेदार और बटाईदार किसान भी इस योजना के पात्र हैं।
  • दुर्घटना के 45 दिनों के भीतर (विशेष परिस्थिति में 1 महीने की छूट के साथ) तहसील में आवेदन करना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
ऑनलाइन आवेदन / फॉर्म डाउनलोड यहाँ क्लिक करें (Click Here)
ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) e-District UP Portal

UP फ्री सोलर पंप योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन व पात्रता सूची

कृषि विभाग / यूपीनेडा (UPNEDA), उत्तर प्रदेश सरकार
UP मुख्यमंत्री फ्री सोलर पंप योजना (PM कुसुम) ऑनलाइन फॉर्म 2026
योजना का नाम यूपी फ्री सोलर पंप योजना (प्रधानमंत्री कुसुम योजना)
विभाग (Department) कृषि विभाग एवं उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण
योजना का लाभ / सब्सिडी सोलर पंप पर 60% से लेकर 90% तक की भारी छूट (सब्सिडी)
ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents)
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • जमीन की खतौनी (कृषि भूमि के दस्तावेज)
  • बैंक खाता पासबुक (जो आधार से लिंक हो)
  • किसान पंजीकरण संख्या (Farmer Registration ID)
  • मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो
पात्रता (Eligibility)
  • आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी और किसान होना चाहिए।
  • किसान के पास सिंचाई के लिए पानी का स्रोत और बोरिंग होनी चाहिए।
  • पहले आओ-पहले पाओ (First Come First Serve) के आधार पर चयन होता है।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
ऑनलाइन बुकिंग / आवेदन करें यहाँ क्लिक करें (Click Here)
ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) upagriculture.com

यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट

खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
UP राशन कार्ड नई पात्रता सूची (Ration Card List 2026)
योजना / लिस्ट का नाम उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) पात्रता सूची
राशन कार्ड के प्रकार पात्र गृहस्थी राशन कार्ड एवं अंत्योदय राशन कार्ड
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
नई पात्रता सूची देखें (Check List) यहाँ क्लिक करें (Click Here)

PM किसान सम्मान निधि

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार / उ.प्र.
PM किसान सम्मान निधि योजना रजिस्ट्रेशन एवं स्थिति 2026
योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN)
कुल सहायता राशि ₹6,000/- प्रति वर्ष (₹2,000 की 3 किस्तें सीधे बैंक खाते में)
ज़रूरी प्रक्रिया (Mandatory) e-KYC और भूलेख अंकन (Land Seeding) अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
नया पंजीकरण / स्थिति जांचें यहाँ क्लिक करें (Click Here)

UP फ्री बोरिंग योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन व लाभार्थी सूची

नलकूप विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
UP मुख्यमंत्री फ्री बोरिंग योजना ऑनलाइन फॉर्म 2026
योजना का नाम यूपी फ्री बोरिंग योजना (निःशुल्क बोरिंग योजना)
विभाग (Department) लघु सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
योजना का लाभ खेतों में मुफ्त बोरिंग की सुविधा (सब्सिडी आधारित)
ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents)
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • खतौनी / जमीन के कागजात (Land Records)
  • बैंक खाता पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
पात्रता (Eligibility)
  • आवेदक उत्तर प्रदेश का छोटा या सीमांत किसान होना चाहिए।
  • किसान के पास न्यूनतम 0.2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी सभी वर्गों के किसान पात्र हैं।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online) यहाँ क्लिक करें (Click Here)
ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) Click Here

UP ग्रामीण शौचालय योजना 2026

उत्तर प्रदेश स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)
UP फ्री शौचालय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2026
योजना का नाम यूपी ग्रामीण शौचालय योजना 2026
विभाग (Department) पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
कुल सहायता राशि ₹12,000/- (सीधे बैंक खाते में)
ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents)
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • राशन कार्ड (Ration Card)
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो
पात्रता (Eligibility) आवेदक यूपी का स्थायी निवासी हो और परिवार के पास पहले से पक्का शौचालय न हो।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online) यहाँ क्लिक करें (Click Here)
ऑफिशियल वेबसाइट Click Here

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना: यूपी के किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, जानें पूरी जानकारी

मेरे प्रिय किसान भाइयों और बहनों, आपके लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप खेती-किसानी को आगे बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना काफी काम की हो सकती है।

इस योजना के तहत किसानों को खेती और उससे जुड़े कामों के लिए लंबे समय के लोन की सुविधा दी जा रही है। खास बात यह है कि इस लोन पर ब्याज भी पहले के मुकाबले कम रखा गया है।

तो चलिए बिना देरी किए आपको बताते हैं कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना क्या है, इसमें कितना लोन मिल सकता है, ब्याज कितना लगेगा, किन किसानों को इसका लाभ मिलेगा और आवेदन कैसे करना होगा।

सबसे पहले आसान भाषा में समझ लेते हैं कि आखिर यह योजना है क्या।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक योजना है, जिसके जरिए किसानों को खेती से जुड़े कामों के लिए लंबे समय के लिए लोन उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि किसान मित्र बिना किसी बोझ के अपनी खेती बाड़ी कर सकें।

इस योजना के तहत किसानों भाइयों को 6 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। जिसमें लोन की ब्याज दर को 11 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है।

इस योजना में खास तौर पर छोटे और सीमांत किसानों पर ध्यान दिया गया है। आपको बता दें की इस योजना की शुरुआत हाल ही में 23 सितंबर 2026 को हुई है।

अब आपके मन में सबसे पहला सवाल यही होगा कि आखिर इस योजना में मुझे कितने रुपये तक का लोन मिल सकता है ?

तो आपको बता दें कि जो भी किसान भाई लोन लेने के लिए पात्र होंगे वो 6 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर किसान को 10 लाख रुपये का लोन ही मिलेगा। आपको कितने रुपये का लोन मिलेगा, यह आपकी पात्रता, दस्तावेज और बैंक की जांच-पड़ताल पर निर्भर करेगा।

इसलिए आवेदन करने से पहले बैंक से यह जरूर पता कर लें कि आपके लिए कितने रुपये तक का लोन स्वीकृत हो सकता है और उसकी क्या शर्तें हैं।

अब बात करते हैं ब्याज की, क्योंकि लोन लेने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि आपको ब्याज कितना देना पड़ेगा।

योजना में यह बताया गया है की पहले इस तरह के ऋण पर 11 प्रतिशत ब्याज लिया जाता था। अब इसे घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी पात्र किसानों को पहले की तुलना में कम ब्याज दर पर लंबे समय के लिए लोन मिल सकेगा।

हालांकि, लोन लेने से पहले बैंक से ब्याज और बाकी सभी शुल्कों की पूरी जानकारी जरूर ले लें, ताकि बाद में किसी तरह का भ्रम न रहे।

अब सवाल आता है कि इस योजना का फायदा किन किसानों को मिलेगा? सरकार के अनुसार, योजना में लघु और सीमांत किसानों पर खास ध्यान दिया गया है।

आने वाले वर्षों में करीब 5 लाख लघु और सीमांत किसानों को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य बताया गया है। लेकिन यहां एक बात आपको ध्यान रखनी होगी। केवल किसान होना ही लोन पाने के लिए काफी नहीं है। आपको योजना में बताई गई पात्रता और बैंक की जरूरी शर्तों को भी पूरा करना होगा। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लें।

अब बात आती है कि अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आवेदन कहां करना होगा। योजना से जुड़ी जानकारी के लिए आप उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं या फिर अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाकर जानकारी ले सकते हैं।

वहां जाने के बाद इन बातों के बारे में जरूर पूछें:

  • क्या मैं इस योजना के लिए पात्र हूं?
  • मुझे कितने रुपये तक का लोन मिल सकता है?
  • लोन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे?
  • लोन कितने समय में चुकाना होगा?
  • मेरी किस्त कितनी बनेगी?
  • ब्याज और दूसरे शुल्क कितने होंगे?

इन सभी चीजों की जानकारी लेने के बाद ही आवेदन करें।

किसान भाइयों, लोन लेने के मामले में थोड़ी सावधानी रखना बहुत जरूरी है। अगर आप इस योजना के तहत लोन लेने जा रहे हैं तो किसी अनजान एजेंट या व्यक्ति के भरोसे अपना काम न छोड़ें। अगर कोई व्यक्ति योजना के नाम पर आपसे पैसे मांगता है, तो पहले उसकी पूरी जानकारी जांच लें।

योजना की सही और ताजा जानकारी के लिए सरकारी वेबसाइट या बैंक की नजदीकी शाखा से संपर्क करें।एक बात हमेशा ध्यान रखें—लोन लेने से पहले यह जरूर सोचें कि आप उसकी किस्त समय पर चुका पाएंगे या नहीं। लोन जितना जरूरी है, उसकी समय पर अदायगी भी उतनी ही जरूरी है।

अगर आपके मन में यह सवाल है कि क्या मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना ही PM-KISAN योजना है, तो ऐसा नहीं है। दोनों योजनाएं अलग-अलग हैं।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना उत्तर प्रदेश सरकार की योजना है, जिसमें किसानों को लंबे समय के लिए लोन की सुविधा देने की बात कही गई है। वहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यानी PM-KISAN केंद्र सरकार की अलग योजना है।

इसलिए अगर आपको सोशल मीडिया या WhatsApp पर इन दोनों योजनाओं को लेकर कोई जानकारी मिलती है, तो उसे बिना जांचे सही न मानें। पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी जरूर पक्की कर लें।

तो किसान भाइयों, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत उत्तर प्रदेश के किसानों को लंबे समय के लिए लोन की सुविधा देने की जानकारी सरकार की ओर से दी गई है। इस योजना में 6 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक के लोन और 6 प्रतिशत ब्याज दर की जानकारी दी गई है। खास तौर पर लघु और सीमांत किसानों को योजना से जोड़ने पर ध्यान दिया गया है। अगर आप भी इस योजना के तहत लोन लेना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा में जाकर पूरी जानकारी जरूर लें। लोन लेने से पहले ब्याज कितना लगेगा, कितनी किस्त देनी होगी, कितने समय में लोन चुकाना होगा और कौन-कौन से नियम हैं, इन सभी बातों को अच्छी तरह समझ लें।

नोट: योजना की पात्रता, लोन की शर्तों और आवेदन प्रक्रिया में बदलाव हो सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से नवीनतम जानकारी जरूर जांच लें।